Up News: कुंडा के बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में भानवी सिंह ने अपने पति पर भारी मात्रा में अवैध और खतरनाक हथियार रखने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक की है।
विवाद पर अखिलेश यादव का रिएक्शन
राजा भैया और भानवी सिंह के विवाद पर जब पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से दूरी बना ली। अखिलेश ने कहा ये सब छोड़िए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और तेजी से वायरल हो रहा है।
अखिलेश और राजा भैया के रिश्तों में दूरियां
राजा भैया कभी सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन अब वह समाजवादी पार्टी से पूरी तरह अलग हो चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजा भैया के बीच राजनीतिक रिश्तों में खटास साफ नजर आती है। कुछ समय पहले भी जब अखिलेश से राजा भैया के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि उनका उनसे कोई परिचय नहीं है।
पारिवारिक विवाद में बेटी और बेटों की एंट्री
राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। भानवी सिंह ने अपने पति पर अवैध संबंध और मारपीट जैसे आरोप लगाए हैं। अब इस विवाद में उनके बेटे और बेटी भी सामने आ गए है। बेटी मां भानवी सिंह के साथ नजर आ रही है, जबकि दोनों बेटे पिता राजा भैया के साथ दिखाई दे रहे हैं।