वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान भदोही जिले के नाम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि अब भदोही जिले को पुनः ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भदोही जिले का नाम पहले भी ‘संत रविदास नगर’ था, जिसे अब दोबारा उसी रूप में बहाल किया जा रहा है। सरकार के इस निर्णय से स्थानीय लोगों और संत समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि कालीन नगरी के रूप में मशहूर भदोही जिले के नाम को लेकर पहले भी बदलाव किए जाते रहे हैं, लेकिन अब योगी सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसका नाम फिर से संत रविदास नगर करने की घोषणा कर दी है।

CM Yogi Speech : ''डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास'',वाराणसी में बोले CM Yogi

शेयर करना
Exit mobile version