CBI action against BSP leader in Hardoi. हरदोई में उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी को बैठक के दौरान हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे, तभी अचानक पहुंची CBI टीम उन्हें अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र चौधरी पर लोन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। यह मामला मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें उन पर करीब 50 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक CBI टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर करीब छह घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद टीम उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ लेकर चली गई

बताया जा रहा है कि सुरेश चंद्र चौधरी का निवास बालामऊ क्षेत्र में है। CBI की इस कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

फिलहाल CBI की ओर से मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जांच एजेंसी पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Gas Cylinder की कमी और महंगाई पर AAP सांसद Sanjay Singh का सरकार पर हमला, लगाया ये आरोप!

शेयर करना
Exit mobile version