गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को कई अहम सौगातें दीं। उन्होंने वर्ल्ड क्लास फॉरेंसिक लैब का उद्घाटन किया और 144 बेड के गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए एक बड़ा कदम है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए जा चुके हैं और राज्य में कुल 12 फॉरेंसिक लैब संचालित हो रही हैं। साथ ही लखनऊ में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का निर्माण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बेटियों की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आज यूपी में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की संख्या 36 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

उन्होंने महानगरों में श्रमजीवी हॉस्टल के निर्माण और अस्पतालों में आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। सीएम ने कहा कि हर स्तर पर भेदभाव समाप्त करना और समय के अनुसार खुद को अपडेट करना जरूरी है।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित हुई है।

उन्होंने गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में और भी नई परियोजनाएं यहां शुरू की जाएंगी।

सर्वदलीय बैठक में क्या हुआ, सपा सांसद Dharmendra Yadav ने खुलकर बताया

शेयर करना
Exit mobile version