लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि लोग उन्हें “बुलडोजर बाबा” के नाम से जानते हैं, लेकिन बुलडोजर का मतलब सिर्फ तोड़फोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर विकास की ज़मीन भी तैयार करता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में गंदगी फैलाने वालों और अपराधियों को हटाकर समाज को साफ़ करने का काम भी योगी सरकार ने किया है।

रक्षा मंत्री ने लखनऊ की बदलती तस्वीर का भी जिक्र किया और शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों के लिए मेयर सुषमा खरकवाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखकर दुख होता था, लेकिन अब सरकार के प्रयासों से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है।

राजनाथ सिंह ने बताया कि लगभग 28 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट लखनऊ को शहीद पथ, किसान पथ और रिंग रोड से जोड़ेगा। इस परियोजना की कुल लागत करीब 7,000 करोड़ रुपये है। निर्माण के दौरान 150 से अधिक पेड़ों को काटने के बजाय ट्रांसप्लांट किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया।

UP News : लापरवाही पड़ गई भारी,योगी का एक्शन,Budaun डबल मर्डर में हटा दिए गए SSP

शेयर करना
Exit mobile version