हर साल के आखिरि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के बाद महानवमी का पर्व मनाया जाता है। महानवमी के अलगे दिन विजयादशमी होती है, जिसे अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है। इस साल 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की पूजा का विधान है।

मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का और प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इसे विजयादशमी कहते हैं, जिसका अर्थ है ‘विजय का दसवां दिन’। असत्य पर सत्य की जीत के इस पावन पर्व पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को विजयादशमी के इन स्पेशल दिन पर रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को दहन करते हुए इस पर्व का आनंद उठा सकते है क्योकि इस दिन जगह जगह रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले को दहन किया जाता है।

देशभर में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन श्रवण नक्षत्र का होना अति शुभ और लाभकारी होता है।

ऐशबाग ग्राउंड में होगा 60 फीट के विशालकाय रावण का दहन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक होंगे शामिल

शेयर करना
Exit mobile version