Bihar: केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए की सरकार बिहार में भारी बहुमत से बनेगी और 2010 के चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पार्टी एक बार फिर सत्ता में आएगी। गिरिराज सिंह ने इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

लखीसराय में विकास की गाथा

लखीसराय के बारे में बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार विजय सिंहा के नेतृत्व में लखीसराय और बिहार का विकास हो रहा है। उन्होंने लखीसराय को ‘सोने पर सुहागा’ बताया और कहा कि जिले में बीजेपी की दो सीटें हैं, जो इस बार निश्चित रूप से जीतने जा रही हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि यहां के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री हैं और विजय सिंहा उपमुख्यमंत्री हैं, जिससे जिले में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी पर गिरिराज सिंह का बयान

गिरीराज सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे दिल्ली गए थे, इसके बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता। इसके साथ ही, उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह बस वोट काटने के लिए आए हैं, और आरजेडी की बी टीम है।

तेजस्वी यादव पर भी हमला

तेजस्वी यादव के हर घर नौकरी वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि न तो आरजेडी के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति है। वे केवल बड़े-बड़े दावे करते हैं और नीतीश कुमार की नकल करते हैं।

एनडीए के डबल इंजन सरकार पर गर्व

गिरीराज सिंह ने एनडीए की डबल इंजन सरकार की सफलता पर बात करते हुए कहा कि बिहार में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हो रहा है। नए मेडिकल कॉलेज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बिहार के नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे स्वस्थ और सशक्त जीवन संभव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की सड़कें अब सिर्फ रास्ता नहीं बल्कि विकास और अवसर का प्रतीक बन गई हैं, जो हर गांव और शहर को जोड़ रही हैं।

महागठबंधन पर गिरीराज सिंह का आरोप

गिरीराज सिंह ने महागठबंधन पर भी तंज कसा और कहा कि इतिहास गवाह है, जब भी केंद्र में कांग्रेस और राज्य में आरजेडी की सरकार बनी है, तब घोटालों की झड़ी लगी है। यही है महागठबंधन का असली चेहरा।

Prashant Kishor ने अब Samrat Choudhary पर कौन सा आरोप लगाया? कि मच गया भयंकर बवाल!

शेयर करना
Exit mobile version