Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों की किस्मत गुरुवार को EVM में कैद हो गई। इस चरण में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 64.69% मतदान हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव में इस चरण में लगभग 56% मतदान हुआ था।

इस रिकॉर्ड वोटिंग के बाद पार्टियों के अपने-अपने दावे सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि “चुनाव आधी सीटों पर हुआ है लेकिन फ़ैसला पूरा आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये इंडिया की एकजुटता और सकारात्मक राजनीति का नया दौर है।

पार्टियों के दावे

RJD: तेजस्वी यादव ने कहा, मैं बिहार की जनता को सलाम करता हूं। अब मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि महागठबंधन की जीत पक्की है।

BJP: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि एनडीए 100 सीटों पर जीत हासिल करेगा और 2010 के रिकॉर्ड को पार करेगा।

जन सुराज: प्रशांत किशोर ने इसे बदलाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि 14 नवंबर को बिहार में नई सरकार बनेगी।

कांग्रेस: पवन खेड़ा ने कहा कि भारी मतदान स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा करता है।

आगामी चरण और मतदान की प्रक्रिया
बिहार विधानसभा के चुनाव में 243 सीटें हैं और इस बार की लड़ाई बेहद अहम मानी जा रही है। एनडीए ने ‘सुशासन’ के नाम पर वोट मांगे हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन ‘हर घर नौकरी’ जैसे वादों और सत्ता विरोधी लहर पर निर्भर है। यह चुनाव 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के राजनीतिक मिजाज का भी संकेत माना जा रहा है।

'जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं' NDA से गठबंधन के बाद OP Rajbhar पर भड़के इजहार अली!

शेयर करना
Exit mobile version