बाफ्टा अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचने वाली फिल्म ‘बोंग’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म 6 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होगी। इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है।

बता दें, निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की यह डेब्यू फिल्म 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। इस साल बाफ्टा में ‘बोंग’ इकलौती भारतीय नॉमिनी भी थी।

वहीं, फिल्म की दोबारा रिलीज़ की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई। मेकर्स ने लिखा,“मासूमियत, प्यार और हिम्मत का सफर। 6 मार्च को सिनेमाघरों में भारत की पहली बाफ्टा अवॉर्ड-विनिंग फिल्म देखें।”

‘बोंग’ को लक्ष्मीप्रिया देवी ने निर्देशित किया है, जबकि फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स और शुजात सौदागर ने इसे प्रोड्यूस किया है। बाफ्टा अवॉर्ड समारोह में मेकर्स की टीम लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में मौजूद रही और सम्मान ग्रहण किया।

फिल्म मणिपुर के एक छोटे लड़के ‘बोंग’ की कहानी है। वह अपनी मां को खास तोहफा देने के लिए अपने खोए हुए पिता को घर वापस लाने की मासूम कोशिश करता है। उसकी यह खोज उसे एक भावनात्मक और जिंदगी बदल देने वाले सफर पर ले जाती है। फिल्म में बचपन की सादगी, पारिवारिक रिश्तों की गहराई और उम्मीद की ताकत को बेहद संवेदनशील अंदाज में दिखाया गया है।

बोंगने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत दावेदारी पेश की। इसने ‘ज़ूटोपिया 2’, ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘आर्को’ जैसी चर्चित फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा की और अवॉर्ड अपने नाम किया।

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2024 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में हुआ था। इसके बाद इसे वॉरसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 सहित कई प्रमुख मंचों पर प्रदर्शित किया गया।

अब ‘बोंग’ की दोबारा रिलीज़ के साथ दर्शकों को एक बार फिर इस भावनात्मक कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

Swami Avimukteshwarananda :ऐसे लोगों को तो फांसी पर.,शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले को क्या बोले बटुक

शेयर करना
Exit mobile version