उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से पति-पत्नी के बीच इतना विवाद हुई कि उनकी एक मासूम बेटी को अपनी ज़िंदगी चली गई। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के कारण पिंकी ने मासूम बच्ची को कीटनाशक खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हो जाता था। मगर किसी ने यह नही सोचा था कि पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बड़ा बन जाएगा। झगड़ा पति-पत्नी के बीच हुआ और जिंदगी मासूम बेटी की चली गई।

बागपत जिले के बडौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल का रहने वाला राजू प्रजापत गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहा था। राजू प्रजापति एक मकान में ही अपने परिवार से पत्नी व बच्ची के साथ अलग रहता है। राजू की माँ संतोष ने बताया कि राजू तीन भाइयों में सबसे छोटा है। राजू से बड़े दोनों भाइयों की भी शादी हो चुकी है, और तीनों अपनी पत्नी व बच्चों के साथ एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। बताया कि राजू गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वहां से मिलने वाली मजदूरी से परिवार का खर्च चलाता है। आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है, मगर परिवार का खर्च चल जाता है। कई बार छोटी-छोटी बातों पर पत्नी के साथ कहासुनी हो जाती थी, मगर किसी ने नही सोचा था कि इस तरह से इनके झगड़े में बच्ची की जान चली जाएगी। मासूम बच्ची की मौत के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भट्ठे पर सुबह तीन बजे मजदूरी करने चला गया था राजू

राजू के परिंजनों ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे राजू ईंट भट्ठे पर मजदरी करने के लिए चला गया था। क्योंकि शाम को वह गेहं की
फसल की कटाईं भी करता है। उसके जाने के बाद करीब चार बजे ही उसकी पत्नी व बेटी दोनों की
हालत बिंगड़ गईं। इसके बाद राजू को सूचना देकर घर बुलाया गया।

राजू की भाभी स्वाति ने बताया कि पिंकी ने पूछताछ करने पर सब्जी की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन करने की बात कही। मामले में क्या सच्चाईं हैं, यह तो पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा।

दिव्यांशी को सभी करते थे दुलार

बच्ची दिव्यांशी की मौत से हर कोई दुखी है। बच्ची को उसके ताऊ, ताई, दादी बहुत दुलार करते थे । उनका कहना है कि लड़ाई दोनों के बीच थी, बच्ची का इसमें क्या कसूर था। पति-पत्नी की लड़ाई में बच्ची को जान गंवानी पड़ी।

पत्नी पिंकी ने पति पर लगाया था कीटनाशक खिलाने का आरोप

चिकित्सकों ने पत्नी पिंकी को गंभीर हालत में मेरठ के सुभारती मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही पत्नी पिंकी ने अपने ही पति पर पर कीटनाशक खलाने का आरोप लगाया तो पुलिस ने पति राजू को हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ शुरू की।

वही इस पूरे मामले में बागपत के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के कारण पिकी ने अपनी मासूम बच्ची को कीटनाशक खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। अभी जांच की जा रही है। कीटनाशक घर में कैसे आया, यह भी पता किया जा रहा है।

Aligarh Viral: शादी से पहले सास को लेकर कहा गया था दामाद, कर दिया खुलासा | Love Story

शेयर करना
Exit mobile version