बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने आगामी 13वें नेशनल इलेक्शन के मद्देनज़र कई अंतर्राष्ट्रीय इलेक्शन ऑब्जर्वेशन डेलीगेशन से मुलाकात की। यह चुनाव 2024 जुलाई में हुए विद्रोह के लगभग दो साल बाद 12 फरवरी को होंगे।
बता दें, यूनुस ने अपनी मुलाकातों की जानकारी X पर साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि पहले, इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (IRI) का एक पांच सदस्यीय डेलीगेशन, जिसका नेतृत्व पूर्व अमेरिकी कांग्रेसी डेविड ड्रेयरर कर रहे थे, मंगलवार को स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में यूनुस से मिला।
वहीं, इसके बाद बुधवार को चेयरपर्सन रोहाना हेत्तियाराची के नेतृत्व में एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शन्स (ANFREL) का सात सदस्यीय डेलीगेशन, उसी स्थान पर यूनुस से मिला। उसी दिन बाद में, वॉयस फॉर जस्टिस ऑब्जर्वर की चार सदस्यीय टीम ने भी चीफ एडवाइजर से मुलाकात की। इस टीम का नेतृत्व वॉयस फॉर जस्टिस वर्ल्ड फोरम के कन्वीनर हसनत एम हुसैन कर रहे थे, जो UK मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के कंसल्टेंट भी हैं।
बता दें, इस बैठक में बांग्लादेश के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) के प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर लामिया मोर्शेद और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
बांग्लादेश में इस चुनाव का महत्व इसलिए है क्योंकि अवामी लीग को चुनाव में भाग लेने से बैन कर दिया गया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात सहित अन्य पार्टियाँ सीट-शेयरिंग के आधार पर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। चुनावी माहौल में भारी बदलाव आ चुका है, जिससे परिणाम का अनुमान लगाना कठिन हो गया है।
बता दें, यह चुनाव 12 फरवरी, 2024 को होने जा रहे हैं, जो जुलाई में हुए विद्रोह के दो साल बाद होंगे, जिसमें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था। इसके अलावा, उस दिन कॉन्स्टिट्यूशनल रेफरेंडम और जुलाई नेशनल चार्टर का भी निर्णय लिया जाएगा।
चीफ एडवाइजर के प्रेस विंग के मुताबिक, इन चुनावों के लिए 394 अंतर्राष्ट्रीय इलेक्शन ऑब्जर्वर और 197 विदेशी पत्रकार बांग्लादेश में आए हैं। इन 394 ऑब्जर्वर्स में 240 बाइलेटरल देशों से हैं, जिनमें यूरोपीय यूनियन के स्वतंत्र ऑब्जर्वर भी शामिल हैं, जबकि बाकी 51 लोग विभिन्न वैश्विक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।













