Bareilly Bulldozer Action. बरेली में शुक्रवार को हुए उपद्रव के मुख्य मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।
प्रशासन ने रजा पैलेस पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की, जहां पहले पूर्व पीसीएस अधिकारी शोयेब बेग का निवास था। बोर्ड पर उनके नाम का उल्लेख भी दिखाई दे रहा था। अधिकारीयों ने बताया कि यह कदम कानून और प्रशासनिक आदेशों के तहत उठाया गया है।
सैलानी क्षेत्र में भी नगर निगम ने नाले-नालियों पर बने अवैध ढांचों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना बताया गया है।
शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई अमल में लाई गई।
यह कार्रवाई प्रशासन की ठोस पहल के रूप में देखी जा रही है, ताकि भविष्य में उपद्रव जैसी घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों में कानून का विश्वास मजबूत हो।