Skin Care Tips: स्किनकेयर रूटीन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है चेहरे को सही तरीके से क्लेंज करना। अगर चेहरे को सही तरीके से साफ नहीं किया जाता, तो डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्सेस ऑयल जमा हो सकता है, जिससे त्वचा पर फ्लेकीनेस और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। आजकल बाजार में महंगे फेस वॉश और क्लेंजर मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही एक असरदार और सस्ता फेस वॉश तैयार कर सकते हैं? तो आइए जानते हैं इन आसान और प्रभावी नुस्खों के बारे में।
घर पर कैसे बनाएं फेस वॉश | How To Make Face At Home
1. दही और बेसन का फेस वॉश:
दही और बेसन को मिलाकर आप एक बेहतरीन फेस वॉश तैयार कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी दही में बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर अच्छी तरह मलें। अब इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर धो लें। यह आपकी त्वचा को अच्छे से साफ करेगा और साथ ही निखार भी लाएगा।
2. कच्चे दूध से क्लेंजिंग:
कच्चा दूध भी एक बेहतरीन क्लेंजर है, जो त्वचा से गंदगी और एक्सेस ऑयल हटाता है। रोज सुबह और शाम कच्चे दूध में रूई डुबोकर चेहरे पर मलें और फिर धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और क्लीन हो जाएगी।
3. दही और खीरे का रस:
दही में खीरे का रस मिलाकर भी आप चेहरे की क्लेंजिंग कर सकते हैं। दही और खीरे का रस दोनों ही त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं और क्लेंजिंग में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर लगा कर धो लें।
4. टमाटर का पल्प:
टमाटर का पल्प चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए बहुत अच्छा होता है। टमाटर के पल्प को हल्का पीसकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मलें। फिर पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। इससे स्किन पर निखार आ जाएगा और ग्लो भी बढ़ेगा।
5. शहद और एलोवेरा जैल:
शहद और एलोवेरा जैल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और मुलायम दोनों हो जाती है। इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें।
अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है और यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करें।