नई दिल्ली : थलपति विजय की लास्ट फिल्म ‘जन नायकन’ इस गुरुवार, 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोग इससे बहुत उम्मीदें लगा रहे हैं क्योंकि इसे विजय के पॉलिटिकल करियर की शुरुआत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को दिखाने वाली स्टार की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है।
एडवांस बुकिंग शुरू
बता दे कि दर्शक फिल्म की एडवांस बुकिंग का इंतज़ार कर रहे थे और आखिरकार यह शुरू हो गई है। भारत के कुछ सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग के बावजूद, शो हाउस फुल हो रहे हैं, जबकि टिकट की कीमत ₹2500 तक है। ‘जन नायकन’ के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, केरल और दूसरी जगहों पर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म के तमिल वर्शन के लिए ज़्यादातर जगहों पर टिकट की कीमत ₹100 से ₹800 तक है।
वही रेक्लाइनर सीटों की कीमत ₹2500 है, जो इस फिल्म के लिए अब तक की सबसे ज़्यादा कीमत है। कुछ थिएटर में प्रीमियर शो के टिकट, जिनकी कीमत ₹800 से ₹1000 के बीच है, पहले ही बिक चुके हैं। क्योंकि एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, इसलिए यह देखना बाकी है कि कीमतें कितनी बढ़ेंगी।
UK में रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग
फिल्म की रिलीज़ डेट की ऑफिशियल घोषणा से पहले ही, विदेशों में इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी। UK डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट का दावा है कि घोषणा के एक घंटे के अंदर ही उन्होंने हज़ारों टिकट बेच दिए।
जाने ‘जन नायकन’ के बारे में
‘जन नायकन’ को विनोद ने डायरेक्ट किया है और KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय, ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसमें गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि भी हैं।
यह फिल्म जनवरी में पोंगल के दौरान थिएटर में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन CBFC सर्टिफिकेशन में देरी के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। कुछ कट और बदलावों के बाद, ‘जन नायकन’ को सेंसर ने ‘A’ रेटिंग के साथ पास कर दिया। यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।















