SINGER ASHA BHOSLE PASSES AWAY: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है…मशहूर गायिका ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली… मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ है… कल सिंगर को हार्ट अटैक आया था…. जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था…

बता दें कि आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी गायिकाओं में से एक हैं.सात दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई भाषाओं और शैलियों में हजारों गाने रिकॉर्ड किए हैं.उन्होंने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ मिलकर कई सदाबहार हिट गाने दिए हैं.

आशा भोसले ने अपना पहला गाना मराठी फिल्म ‘माझा बल’ (1943) में गाया था.उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘चुनरिया’ (1948) में ‘सावन आया’ गाना गाया. उन्होंने सिर्फ गायन ही नहीं, अभिनय में भी हाथ आजमाया: 2013 में, आशा भोसले ने ‘माई’ नामक एक मराठी फिल्म में काम किया.

आशा भोसले को अपने करियर में कई पुरस्कार मिले हैं। इनमें बेस्ट सिंगर के लिए 7 फिल्मफेयर पुरस्कार और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं.इसके अलावा, उन्हें साल 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है.

शेयर करना
Exit mobile version