Akarsh Yadav of Farrukhabad has made his mark in UPSC, securing All India Rank of 524 and becoming an IPS officer. फर्रुखाबाद जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। नवाबगंज क्षेत्र के गांव पिपराभोजी निवासी आकर्ष कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 524वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस रैंक के साथ उनका भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन लगभग तय माना जा रहा है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

आकर्ष कुमार यादव दिवंगत जयवीर सिंह के बेटे हैं। उनकी मां उर्मिला यादव कन्नौज जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार फिलहाल फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में रह रहा है। आकर्ष पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और लगातार मेहनत के बाद उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है।

आकर्ष ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कानपुर से की। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दिसंबर 2023 में उनके पिता का निधन हो गया था, जिससे परिवार पर गहरा असर पड़ा। उसी समय उन्होंने पहली बार परीक्षा दी थी, लेकिन उस प्रयास में सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में ही शानदार सफलता हासिल कर ली।

आकर्ष ने बताया कि 524वीं रैंक के आधार पर उनका आईपीएस सेवा में चयन होने की संभावना है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके बड़े भाई उत्कर्ष यादव पहले से ही नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

आकर्ष की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के लोगों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

विदेश में जिसका डंका बजता था अब क्या हुआ, Israel-Iran युध्य के बीच कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा हमला

शेयर करना
Exit mobile version