क्या आप भी खाने की चीजों को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक कंटेनर्स का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्लास्टिक कंटेनर्स भले ही सुविधाजनक और किफायती होते हैं, लेकिन इनमें कुछ खास चीजें रखना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

प्लास्टिक कंटेनरों में बिस्फेनॉल-ए (BPA) और फ्थालेट्स जैसे हानिकारक रसायन होते हैं। जब इन रसायनों से भरे प्लास्टिक में गर्म, तेल वाली या खट्टी चीजें रखी जाती हैं, तो ये रसायन खाने में मिलकर स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं।

कौन सी चीजें नहीं रखें प्लास्टिक कंटेनर में?

  1. गर्म खाना: गरमा-गरम दाल, सब्जी या चावल सीधे प्लास्टिक में डालने से बचें। इससे केमिकल्स खाने में मिल सकते हैं।
  2. तेल वाली चीजें: अचार या पकी हुई सब्जियां, जिनमें तेल या घी होता है, प्लास्टिक में नहीं रखनी चाहिए।
  3. खट्टी चीजें: नींबू, टमाटर या सिरके से बनी चीजें प्लास्टिक में रखने से एसिडिक रिएक्शन हो सकता है।
  4. माइक्रोवेव में गर्म करना: अगर प्लास्टिक डिब्बे ‘माइक्रोवेव सेफ’ नहीं हैं तो उन्हें माइक्रोवेव में न रखें, इससे प्लास्टिक पिघल सकता है।

क्या है ऑपशन ?

प्लास्टिक के कंटेनरों के बजाय कांच, सिरेमिक, स्टील या लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ सेहत के लिए बेहतर हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी उपयुक्त हैं।

Lucknow: Maharishi Valmiki प्रकट दिवस समारोह का आयोजन आज, CM Yogi होंगे कार्यक्रम में शामिल

शेयर करना
Exit mobile version