मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र के अचितपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टमाटर नाम का युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।
बताया जा रहा है कि टमाटर युवक टावर पर चढ़ने के बाद अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। वह प्रेमिका से शादी करना चाहता है और इसी जिद के चलते हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस युवक से लगातार बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। पुलिस की ओर से युवक को समझाया जा रहा है कि वह सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतर आए। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है।
वही घटना के बाद अचितपुर गांव में लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मौके पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और टमाटर युवक को समझाने का प्रयास जारी है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।



