प्रयागराज- प्रयागराज में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है….लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है…इसलिए एक बार फिर से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है….
गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
जलस्तर में मामूली बदलाव
24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर स्थिर रहा।
छतनाग में गंगा का जलस्तर 1 सेमी बढ़ा।
नैनी में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 14 सेमी बढ़ा।
जलस्तर की ताज़ा स्थिति (सुबह 8 बजे)
फाफामऊ में गंगा: 79.29 मीटर
छतनाग में गंगा: 78.79 मीटर
नैनी में यमुना: 79.28 मीटर
खतरे की सीमा से लगभग 5 मीटर नीचे
गंगा और यमुना दोनों नदियां डेंजर लेवल (84.734 मीटर) से लगभग 5 मीटर नीचे बह रही हैं।
अभी भी निगरानी जारी
जलस्तर पर कंट्रोल रूम से 24 घंटे नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।