उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है।

तपिश के साथ-साथ रातों में भी गर्माहट बढ़ गई है। बुधवार को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, झांसी और आगरा जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

24 April 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | CM Yogi | Akhilesh | Bharat Samachar |

शेयर करना
Exit mobile version