नई दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने प्रदर्शनकारियों से दिल्ली हाट में जुटने की अपील की है। यह अपील ऐसे समय में आई है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया गया है। नेहा बोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज दिल्ली हाट बन गया है जंतर-मंतर! वहाँ मिलते हैं!”
नेहा बोरा ने एक्स पर की अपील
शनिवार को हो रहे प्रदर्शन के दौरान लगातार यह जानकारी खोजी जा रही थी कि नेहा बोरा कहां हैं। उनके एक्स पोस्ट के बाद वह दिल्ली हाट में प्रदर्शन करती हुईं नजर आईं।
प्रशांत भूषण और योगेंद्र भी पहुंचे
दिल्ली हाट में नेहा बोरा के साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र भी मौजूद हैं।
BJP मुख्यालय के बाहर भी प्रदर्शन
वहीं, वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।














