प्रतापगढ़: जिले में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच चार अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कुल पांच बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। सभी मुठभेड़ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जेठवारा: दुष्कर्म के आरोपियों से मुठभेड़

जेठवारा थाना क्षेत्र में पुलिस का दुष्कर्म के दो आरोपियों रियाज अहमद और आतिफ से आमना-सामना हुआ। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस आरोपियों की तलाश में निकली थी।

सांगीपुर: शातिर बदमाश छैला बाबू घायल

सांगीपुर थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाश छैला बाबू के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। छैला बाबू पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

महेशगंज: अंशु दुबे से मुठभेड़

महेशगंज में अंशु दुबे नाम के अपराधी से मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

फतनपुर: रवि सिंह पर चला पुलिस का हंटर

फतनपुर क्षेत्र में बदमाश रवि सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। रवि के पैर में गोली लगी है। उस पर 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका साथी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की बरामदगी और कार्रवाई

चारों मुठभेड़ों में पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की हैं। सभी घायल अपराधियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

'ऑपरेशन सिंदूर पर जवाब से क्यों घबराया विपक्ष', BJP सांसद भोला सिंह का विपक्ष पर करारा हमला !

शेयर करना
Exit mobile version