उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में नशेड़ियों का गिरोह सक्रिए है जो मासूम बच्चों को पकड़ता है और पैंसों के लिए उनका खून निकलवाता है…इस मामले की जानकारी मिलते ही इस गिरोह को लेकर लोग के अंदर दहशत फैल गई है…और इलाके के लोग अपने बच्चो को लेकर डरे हुए है…कहीं ये गिरोह उनके बच्चों को पकड़कर न ले जाए…
चलिए इस मामले को अब डिटेल में बताते हैं…जिले में नशेड़ियों ने रुपये के लिए एक किशोर को पिस्टल के बल पर दो बार अगवा कर दो यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया, जबकि एक अन्य किशोर उनके चंगुल से भाग निकला.शुक्रवार को दोनों के किशोरों के परिजनों ने एसपी संजीव सुमन से मिल कर घटना की जानकारी दी.
जानकारी के लिए बता दें कि शहर के सिविल लाइंस रोड की रहने वाली एक महिला ने एसपी संजीव सुमन को बताया कि उनका बेटा कक्षा सात का छात्र है. गुरुवार को बेटे ने बताया कि राजेंद्र चौक के रहने वाले कुछ युवक नशेड़ी हैं. उन्होंने असलहे के बल पर दो बार उसके बेटे का अपहरण कर एक ब्लड बैंक पर ले गए. वहां उसका दो यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया. साथ ही किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी. महिला के अनुसार बेटे के साथ पहली बार 21 फरवरी को और दूसरी बार करीब एक सप्ताह पूर्व यह घटना हुई.
वहीं उमानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी एसपी से मिलकर आरोप लगाया कि 10 मार्च को महिला डिग्री कालेज के पास उसके 15 साल के बेटे से कुछ नशेड़ी युवक दो हजार रुपए की मांग करने लगे. जब उसने इन्कार किया तो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बोले कि रुपये नहीं दोगे तो खून दो.वे उसकी बांह पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे। विरोध करने पर पिटाई की और पेट में पिस्टल सटा दी.किसी तरह वहजान बचाकर वहां से भागा और घर आकर जानकारी दी.
खैर इस पूरे मामले में एसपी ने घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत कई टीमें लगाई गई हैं…













