Uttarakhand: कोटद्वार में हाल ही में उभरे एक विवाद ने जिम संचालक दीपक कुमार, जो खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से भी बताते हैं, जोकि एक गंभीर आर्थिक और सामाजिक मुश्किलों से गुजर रहे है। इस विवाद के बाद से उनके जिम की सदस्यता में भारी गिरावट आई है और उनकी आर्थिक स्थिति संकट में है।

बता दें, दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ ने एक मुस्लिम दुकानदार का पक्ष लिया था, जिसके बाद में विवाद का कारण बना। इस घटना ने उनके लिए न केवल आर्थिक संकट पैदा किया, बल्कि सामाजिक बहिष्कार भी शुरू कर दिया। दीपक के मुताबिक, पहले उनके जिम में रोज़ाना लगभग 150 लोग वर्कआउट करने आते थे, लेकिन विवाद के बाद अब यह संख्या घटकर महज़ 12-15 सदस्य रह गई है।

बता दें, इस पूरे घटनाक्रम ने दीपक के व्यवसाय को बुरी तरह प्रभावित किया है। उनका ‘हल्क जिम’ पहले इलाके में एक प्रसिद्ध और व्यस्त जिम था, लेकिन अब यह संकट में आ गया है। दीपक का कहना है कि वह अपने वैचारिक स्टैंड पर अडिग हैं, लेकिन इस फैसले का उन्हें काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

वहीं, आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना कर रहे दीपक अब अपने जिम को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक विरोध और आर्थिक दबाव के बीच उनका संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह घटना कोटद्वार में समाज के विभाजन और व्यापारिक संघर्षों का प्रतीक बन गई है, जहाँ एक व्यक्ति की वैचारिक स्वतंत्रता उसके व्यवसाय और सामाजिक स्थिति को खतरे में डाल सकती है।

शेयर करना
Exit mobile version