हिंदू धर्म से जुड़े नेता रामगिरी महाराज के खिलाफ पैंगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज हो गई है। यह मुकदमा महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने दर्ज की है। इस दौरान ठाणे पुलिस ने बताया कि हाल ही में नासिक जिले में एक धार्मिक आयोजन हुआ था। जहाँ सिन्नर तालुका के शह पंचाले गांव में उन्होंने इस्लाम के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई थी।

कई धाराओं में मामला दर्ज

मुंब्रा पुलिस ने इस्लाम पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में रामगिरी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 और कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इन धाराओं में धार्मिक भावनाओं को भड़काना, दो धर्मों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना के साथ अपराधिक धमकी शामिल है।

कई जिलों में एफआईआर दर्ज

रामगिरी महाराज का कहना है कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बात कही थी। वहीं बीते दिन उन्होंने कहा था कि मेरा उद्देश्य हिंदुओं को एकत्रित करना है। इसके लिए जो भी हो उसका सामना करूंगा। बता दें उनके खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर और नासिक में एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा जुमे के दिन छत्रपति संभाजी नगर में मुस्लिम समुदाय को लोगों ने सड़कों पर उतरकर गिरफ्तारी की मांग की थी।

जानें कौन है रामगिरी महाराज

गौरततलब है कि रामगिरी महाराज गोदावरी नदी के बंटवारे के बाद बना मठ सरला द्वीप के मठाधीश हैं। वहीं उनके जलगांव, नासिक और जालना में बड़ी संख्या में मानने वाले हैं।

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में आपस में ही लड़ पड़े विपक्षी नेता... किया एक दूसरे पर कटाक्ष....

शेयर करना
Exit mobile version