Health Tips: गैस्ट्राइटिस लोगों के लिए आज एक गंभीर समस्या बन गई है। खराब लाइफस्टाइल औक खानपान के चक्कर में गैस्ट्राइटिस के मरीजों को संख्या काफी हद तक बढ़ गई है। जिससे दर्द, सूजन, मतली और कई बार उल्टी भी हो सकती हैं। अगर आपको कभी गैस्ट्राइटिस की समस्या हो तो कुछ घरेलू उपायों से आप राहत पा सकते हैं। आज हम आपको पेट की सूजन को कम करने और गैस के दर्द में राहत पहुंचाने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं। जानिए आपको क्या करना होगा?

गैस्ट्राइटिस कम करने के उपाय

अदरक चाय- अदरक वाली चाय पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में काफी मदद करती है। अदरक में सूजन कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं जो गैस से राहत, सूजन और पेट की खराबी को दूर करने के लिए अच्छे माने जाते हैं।

एलोवेरा जूस- एलोवेरा से नेचुरली गैस्ट्रिक सूजन को कम किया जा सकता है। पाचन को बढ़ाने और गैस्ट्रिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना खाली पेट आधा कप एलोवेरा जूस का सेवन करें।

मुलेठी की चाय- मुलेठी को पेट और गले दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। पेट की समस्याओं के इलाज के लिए, सूजन कम ककने के लिए मुलेठी का उपयोग किया जा सकता है। मुलेठी पेट में एसिड से होने वाले नुकसान को कम करती है। आप मुलेठी की चाय या मुलेठी की गोलियां खा सकते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह या जांच के लिए, किसी पेशेवर डॉक्टर से बात करें.

शेयर करना
Exit mobile version