आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग अनहेल्दी खानपान और प्रोसेस्ड फूड पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं। इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है…. वजन तेजी से बढ़ता है और डायबिटीज व दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
मोटापा कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं या महंगी डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन अगर सुबह की दिनचर्या में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लिए जाएं तो बिना जिम जाए भी वजन घटाना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं वो 5 जरूरी आदतें….
1. सुबह जल्दी उठें
सुबह जल्दी उठने से आपको एक्सरसाइज और हेल्दी नाश्ते के लिए समय मिलता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने की प्रक्रिया भी तेजी पकड़ती है।
2. गुनगुना पानी पिएं
दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें। चाहें तो इसमें नींबू, जीरा या अदरक-शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे पाचन सुधरता है, सूजन कम होती है और फैट बर्निंग तेज होती है।
3. योग या एक्सरसाइज करें
सुबह योग, प्राणायाम या हल्की कार्डियो एक्सरसाइज से शरीर एक्टिव होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इसे नियमित करना बेहद जरूरी है।
4. हेल्दी नाश्ता करें
नाश्ता स्किप करना सेहत के लिए नुकसानदायक है। प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर नाश्ता करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
5. अच्छी नींद लें
रोजाना 7–8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। नींद की कमी और स्ट्रेस से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो फैट जमा करता है। अच्छी नींद वजन घटाने में मदद करती है।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या उपचार के लिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।