लगातार घंटों तक बैठे रहने और ज़्यादा तली-भुनी चीज़ें खाने से पेट की चर्बी बढ़ना आज एक आम समस्या बन गई है. लोग इसके लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन सिर्फ़ एक्सरसाइज़ करना काफ़ी नहीं है.
पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको अपनी लाइफ़स्टाइल में भी कुछ बदलाव करने होंगे. आइए जानें इन छोटे-छोटे बदलावों के बारे में जो आपके पेट की चर्बी कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं.
पेट की चर्बी कैसे कम करें?
- बैलेंस्ड और हल्का खाना खाएं- पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। तले हुए और प्रोसेस्ड फूड से बचें। दिन की शुरुआत हल्के और प्रोटीन वाले नाश्ते से करें, जैसे ओटमील, दही, अंडे या सलाद। थोड़ा-थोड़ा खाने से मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और पेट भारी नहीं लगता।
- चीनी और रिफाइंड कार्ब्स कम करें- नमक, जंक फूड और रिफाइंड कार्ब्स जैसे ब्रेड, केक, कुकीज़ और सॉफ्ट ड्रिंक्स पेट की चर्बी बढ़ाते हैं। इन्हें कम करें और हेल्दी ऑप्शन चुनें, जैसे ब्राउन राइस, क्विनोआ, ओटमील और ताजे फल।
- प्रोटीन पर ध्यान दें – प्रोटीन मसल्स को बनाए रखने और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। अपनी डाइट में अंडे, दाल, पनीर, चिकन या टोफू शामिल करें। यह न सिर्फ पेट की चर्बी कम करता है बल्कि आपको लंबे समय तक संतुष्ट भी रखता है।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं – हाइड्रेशन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को कंट्रोल में रखता है। इसलिए दिन भर में 2-3 लीटर पानी पिएं। खाने से 20-30 मिनट पहले पानी पीना भी फायदेमंद होता है।
- फाइबर का सेवन बढ़ाएं – फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, ओट्स और साबुत अनाज जैसे फाइबर वाले फूड्स शामिल करें।
- नींद जरूर लें- ऐसी नींद लें जो पेट की चर्बी कम करे। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे वजन बढ़ता है। रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है।
- स्ट्रेस मैनेज करें- ज़्यादा स्ट्रेस से पेट की चर्बी जमा होती है। मेडिटेशन, ध्यान, गहरी सांस लेना और हरी-भरी जगहों पर समय बिताना स्ट्रेस कम करने के आसान तरीके हैं।
- फिजिकल एक्टिविटी अपनाएं- अगर आप क्रंचेस या कार्डियो नहीं करना चाहते हैं, तो हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटी भी पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है। रोज़ाना 20-30 मिनट तेज़ चलना, सीढ़ियां चढ़ना, घर का काम करना या थोड़ी स्ट्रेचिंग करना भी फैट कम करने में मदद करता है।















