पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जहां दोनों देशों के बीच जंग जैसे माहौल बन गए हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, जबकि अफगानिस्तान ने भी करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार डाला। यह संघर्ष दोनों देशों के लिए एक नई स्थिति में तब्दील हो गया है, और दोनों एक-दूसरे पर हमले और जवाबी हमले कर रहे हैं।

पाकिस्तान के हमले में हुआ नुकसान

पाकिस्तान ने अपनी एयरस्ट्राइक के बारे में दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान के काबुल, पक्तिका और कंधार में अफगान तालिबान के ठिकानों पर हमले किए। पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने कहा कि ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल हक’ के तहत 130 अफगान तालिबान ऑपरेटिव मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। पाकिस्तान ने यह दावा किया कि उसने 27 अफगान तालिबान चौकियों को तबाह कर दिया और 9 चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है।

इसके अलावा, पाकिस्तान ने यह भी कहा कि ऑपरेशन के दौरान अफगानिस्तान में दो कोर हेडक्वार्टर, तीन ब्रिगेड हेडक्वार्टर, दो एम्युनिशन डिपो, और 80 से ज़्यादा टैंक और आर्टिलरी गन को नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान ने यह एयरस्ट्राइक उस वक्त की जब अफगानिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर हमले किए थे, जिसमें पाकिस्तान के 50 से अधिक सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सेना तालिबान सरकार के हमलों का करारा जवाब दे रही है।

अफगानिस्तान का बड़ा दावा

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के जवाब में अपने सैनिकों को सीमा पर भेजा और 15 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया। अफगानिस्तान ने दावा किया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैनिक मारे गए और कुछ को जिंदा पकड़ लिया गया। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफ़गानिस्तान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि कंधार और हेलमंद में डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट को निशाना बनाकर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के कई हथियार भी जप्त किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के द्वारा मारे गए लोगों की संख्या को अफगानिस्तान ने खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है।

बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट पर बोले शंकराचार्य, कहा-"अगर बच्चों के साथ कुकर्म हुआ है तो..."

शेयर करना
Exit mobile version