बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ी सफलता मिली है। चुनाव के नतीजों में NDA के सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करते हुए पांचों सीटों पर कब्जा कर लिया। इस परिणाम के बाद NDA खेमे में खुशी का माहौल है और इसे गठबंधन की बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव में NDA के उम्मीदवार नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले और दोनों ने आराम से जीत हासिल की। विधायकों के समर्थन के साथ दोनों उम्मीदवारों की जीत पहले से ही लगभग तय मानी जा रही थी। परिणाम आने के बाद समर्थकों और नेताओं ने इसे गठबंधन की एकजुटता का नतीजा बताया।

बता दें, इसके अलावा NDA के अन्य उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम ने भी जीत दर्ज की। इन सभी उम्मीदवारों की जीत के साथ NDA ने राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर अपना कब्जा मजबूत कर लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह जीत बिहार में NDA की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

राज्यसभा चुनाव के दौरान सभी दलों की नजरें वोटिंग पर टिकी हुई थीं। हालांकि अंत में NDA के पक्ष में परिणाम आने से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। चुनाव नतीजों के बाद NDA नेताओं ने इसे बिहार की जनता और विधायकों के विश्वास का परिणाम बताया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में मिली इस जीत से बिहार में NDA का मनोबल और मजबूत होगा। आने वाले समय में यह परिणाम राज्य की राजनीति पर भी असर डाल सकता है।

वरिष्ठ पत्रकार ने कर दिया बड़ा खुलासा बताया BJP देगी Kanshiram को भारत रत्न

शेयर करना
Exit mobile version