इज ऑफ डूइंग बिजनेस विषय पर संवाद कार्यक्रम को लेकर समाचार पत्र, बिजनेस स्टैण्डर्ड ने कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत तमाम पत्रकार जगत की नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा की पहले लोग मुंबई के लोग यूपी में आने से डरते थे। हमने प्रयास किया, मुंबई से 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। ग्लोबल इंवेस्टर समिट में 4 लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले। पहले का माहौल ये था की बिजनेसमैन या कॉमनमैन यूपी नहीं आना चाहता था, देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ में प्रारंभ हुई।

पहले व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं था आए दिन दंगे होते थे। यूपी के बारे में पूर्व की सरकार का कोई विजन ही नहीं था। आज बिना भेदभाव के काम हो रहा है। 27-28 सेक्टर की पॉलिसी यूपी ने तैयार की है। आज का उत्तर प्रदेश देश में नंबर दो की अर्थव्यवस्था है। आज यूपी देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था है। पहले यूपी की अर्थव्यवस्था सातवें नंबर पर थी। आज का आलम ये है कि डूइंग ऑफ बिजनेस में हम टॉप अचीवर हैं।

Lucknow | MI बिल्डर कादिर अली पर इनकम टैक्स का छापा | MI Group | Live Update  | Income Tax

शेयर करना
Exit mobile version