जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पार्टियां जोरो शोरो से लगी हैं। तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान कल यानी बुधवार को होगा। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है।

कांग्रेस ने चुनाव के लिए नियुक्त किया पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिम्मेदारी दी है। आपको बता दें पहले चरण में प्रदेश की कुल 24 सीटों पर चुनाव होगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

NC से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही पार्टी

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा का चुनाव हो रहा है। ऐसे में सभी सियासी पार्टी पूरी दम खम के साथ चुनाव लड़ रही हैं। इस दौरान पार्टियों के द्वारा अपने-अपने स्तर से वोटरों को लुभाने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। जिसमें पार्टी 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारी है। जबकि NC 51 सीटें और दो सीटें अन्य पार्टियों को मिली है। इसके अलावा दोनों पार्टियों के बीच 5 सीटों पर दोस्ताना तरीके से लड़ाई रहेगी।

Kejriwal का सीएम पद से इस्तीफा,अब आतिशी को दिल्ली की कमान

शेयर करना
Exit mobile version