पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। मिडिल ईस्ट में जारी संकट को लेकर यह बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पीएम मोदी राज्यों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बता दें, मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा करेंगे। यह बातचीत विशेष रूप से युद्ध के चलते राज्यों में सुरक्षा और अन्य जरूरी तैयारियों की स्थिति को लेकर होगी।

हालांकि, पांच चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में वे इस संवाद का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राज्यों से जुड़े अधिकारियों से अपडेट प्राप्त करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी जरूरी कदम समय रहते उठाए जा रहे हैं।

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी मिडिल ईस्ट संकट के प्रभावों से निपटने के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, राज्यों को तात्कालिक सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, और अन्य आवश्यक उपायों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM Modi,युद्ध के बीच बुलाई बड़ी बैठक | Iran Israel America War |

शेयर करना
Exit mobile version