Punjab News: पंजाब में हाल ही में आई कुदरती बाढ़ ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस बाढ़ से खेतों में पानी भरने के कारण फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा। लेकिन पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में तेजी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

बाढ़ पीड़ितों को मिली सहायता राशि
पंजाब सरकार ने बाढ़ से हुए किसानों के नुकसान के बाद सीएम भगवंत मान ने किसानों को एक महीने के भीतर ₹20,000 प्रति एकड़ की राहत राशि देने की घोषणा की थी, जिसे अब पूरी कर दिया गया है।

सीएम भगवंत मान ने पूरा किया अपना वादा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने वादे को निभाते हुए देश का सबसे अधिक मुआवजा सबसे कम समय में किसानों को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह राहत राशि किसानों के पुनर्निर्माण में सहायक होगी और सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

शेयर करना
Exit mobile version