पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां हाल ही में पद से हटाए गए मंत्री लालजीत भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुद के सरेंडर करने की बात कही है, लेकिन इस पूरे मामले ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है।

यह मामला गगनदीप रंधावा की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि गगनदीप ने सुसाइड से पहले अपने बयान में मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से ही इस केस ने तूल पकड़ लिया और विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

सूत्रों के मुताबिक, आरोप है कि मंत्री अपने पिता के लिए टेंडर की मांग कर रहे थे। जब गगनदीप ने टेंडर देने से इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद गगनदीप मानसिक रूप से परेशान था और अंततः उसने आत्महत्या कर ली।

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, केंद्र सरकार भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर पंजाब के सांसद लिखित में मांग करते हैं तो इस केस की जांच CBI को सौंपी जा सकती है।

लोकसभा में सपा सांसद Jitendra Kumar Dohre का दमदार संबोधन, BJP हैरान

शेयर करना
Exit mobile version