पंजाब में बाढ़ के बाद पुनर्वास और सफाई का महाअभियान आज से जोर-शोर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार ने संकट की घड़ी में जनता के बीच जाकर राहत कार्य किए और अब पानी उतरने के बाद एक व्यापक सफाई और बहाली अभियान की शुरुआत की है। 14 सितंबर से 23 सितंबर तक राज्य के 2300 से अधिक गांवों और शहरी वार्डों में यह अभियान एक साथ चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य हर गली, मोहल्ला और वार्ड को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाना है। नगर निगम, नगर परिषद और पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव से जमा हुई गाद, सिल्ट और अन्य गंदगी को तुरंत हटाया जाए। इस काम में 1000 से अधिक सफाई कर्मचारी, 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां, 150 JCB मशीनें और सैकड़ों हेल्थ वर्कर्स लगे हुए हैं।

सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो रोजाना ग्राउंड पर जाकर काम की निगरानी कर रहे हैं। हर ज़ोन के लिए एक अफसर को जिम्मेदारी दी गई है, और नगर निगम कमिश्नर एवं जिला एडीसी को विशेष निर्देश हैं कि किसी भी शिकायत को लंबित न रहने दें। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह कोई औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि पंजाब के हर नागरिक के घर-आंगन को फिर से खुशहाल बनाने का प्रयास है।

सिर्फ सफाई ही नहीं, स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा छिड़काव, साफ पानी की आपूर्ति और प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी ULBs को निर्देशित किया गया है कि रोग रोकथाम और साफ-सफाई के उपाय तुरंत लागू किए जाएं।

बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे कार्य भी तेज़ी से चल रहा है। घरों, दुकानों, सड़कों, बिजली के खंभों और जल योजनाओं जैसी सभी संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है ताकि प्रभावित व्यक्ति को जल्द से जल्द मुआवज़ा मिल सके।

पंजाब सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी जगह ‘काम से पहले और बाद’ की तस्वीरें लेने का आदेश दिया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी काम अधूरा न रहे और हर जरूरतमंद तक सरकारी मदद पहुंच सके।

आज से पूरे पंजाब में मान सरकार का विशेष सफाई और पुनर्वास अभियान शुरू हो गया है। JCB मशीनों की आवाज़ और ट्रैक्टर-ट्रालियों की हलचल इस बात का संकेत दे रही है कि अब केवल राहत ही नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण का काम भी तेज़ी से शुरू हो चुका है।

जनता ने भी सरकार की इस पहल को सराहा है। पहली बार लोग देख रहे हैं कि सरकार सिर्फ घोषणा नहीं करती, बल्कि हर गली-नुक्कड़ में काम करती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी टीम ने बाढ़ जैसी आपदा को जनता की हिम्मत, सेवा-भाव और एकजुटता की परीक्षा के रूप में लिया है।

राहत कार्यों को केवल प्रचार का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा और जवाबदेही का अवसर माना गया है। विपक्षी दलों के सवालों के बीच मान सरकार जमीन पर काम करके जवाब दे रही है। आज पूरा पंजाब यही कह रहा है कि मान सरकार हर हाल में जनता के साथ खड़ी है।

Breaking News @ 1 PM | INDvsPAK | AsiaCup2025 | Sports | Politics | Crime | UP News | Dimple Yadav

शेयर करना
Exit mobile version