आज पीएम मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आप सभी भारत के राष्ट्रदूत है। विविधता का सम्मान हमारी रगों में है। हमारे मूल्य ही हमें विश्वबंधु बनाते है। US की क्रिकेट टीम में भारतीयों का योगदान। हम भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक है।

हमें तीन गुना ताकत से बढ़ना है आगे- पीएम

पीएम ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत में तीसरी बार सरकार बना चुके हैं। हमें तीन गुना ताकत और गति के साथ आगे बढ़ना है। मेरा जन्म आजादी के बाद हुआ है। जिसके बाद से ही मेरा मन और मिशन क्लियर है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि मैं अपना जीवन स्वराज के लिए नहीं दे पाया। लेकिन मैने ये निश्चित किया है। अपना सारा जीवन समृद्ध भारत के लिए रहेगा।

भारतीय कई क्षेत्रों में आगे हैं-पीएम

अपने संबोधन में पीएम ने बताया कि भारतीय समुदाय विदेशों में कई क्षेत्रों में आगे है। हम किसी भी देश में रहें लेकिन हमारे त्याग की भावना नहीं बदलती। हम जहां भी रहते हैं वहां अपना योगदान देते हैं। यहां पर भी डॉक्टर्स, रिसर्चर, टेक और विज्ञान के क्षेत्र में हमने परचम लहराया है। इतना ही नहीं हाल ही में खत्म हुए T-20 विश्व कप की भी बात की जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीयों का योगदान USA की टीम में दुनिया ने देखा है।

PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क में गूंजी PM MODI की अवाज..."भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक है"

शेयर करना
Exit mobile version