NHRC notice on Nora Fatehi’s song ‘Sarke Chunar’, Hindi version removed from YouTube. इंटरनेट पर इन दिनों नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी…’ विवादों में है। संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल का यह गाना न केवल फिल्म उद्योग में बल्कि राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। तमाम आलोचनाओं और विरोध के बाद मेकर्स ने गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से ऑफिशियल रूप से हटा दिया है।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि गाने के तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी भी यूट्यूब पर बिना किसी बदलाव के उपलब्ध हैं। आलोचकों का कहना है कि गाने के खिलाफ लिया गया यह आधा-अधूरा कदम समाज को संतोषजनक सुरक्षा नहीं देता।

NHRC ने भेजा नोटिस

गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संदर्भ में नोटिस भेजा है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने गाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप था कि गाना सेक्सुअलिटी को प्रमोट करता है और इसके लिरिक्स समाज की गलत छवि पेश करते हैं। शिकायतकर्ता ने गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और अपील की कि यह गाना तुरंत सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। गौरतलब है कि इस गाने ने फिल्म और संगीत उद्योग के साथ-साथ सामाजिक और कानूनी बहस को भी नई दिशा दी है।

अंडों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,पुराना बेचने वाले दुकानदार पर होगी कार्रवाई,यूपी सरकार का फैसला

शेयर करना
Exit mobile version