नोएडा में कर्मचारियों का बवाल हिंसक हो गया, पुलिस की नाकामी या फिर कोई बड़ी साजिश सवाल बहुत है लेकिन ये हिंसक प्रदर्शन यूपी की सियासत में अचानक मुद्दा बन गया है
नोएडा में अचानक भड़का श्रमिक प्रदर्शन
नोएडा में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की
डीएम मेधा रूपम की अपील
नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की साथ ही उन्होंने कंपनियों को श्रम कानूनों का पालन करने के निर्देश दिए
सीएम योगी का बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में शांति और समृद्धि को बाधित करने के लिए साजिश कर रहे हैं उन्होंने उद्योगपतियों से श्रमिकों के साथ सीधे संवाद करने की अपील की और कहा कि सरकार श्रमिकों के हित और सुरक्षा दोनों के लिए प्रतिबद्ध है
अखिलेश यादव का हमला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार ने मजदूरों की मांगों की अनदेखी की है उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में वेतन बढ़ रहा है लेकिन यूपी में सरकार पीछे है
कर्मचारियों की प्रमुख शिकायतें
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में कम वेतन मिल रहा है और बढ़ती महंगाई के कारण जीवनयापन मुश्किल हो गया है वे वेतन असमानता और खराब कार्य परिस्थितियों से नाराज हैं
ओवरटाइम और समान वेतन की मांग
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से हो और बोनस सीधे बैंक खातों में दिया जाए उनका कहना है कि हरियाणा जैसे राज्यों में वेतन बढ़ने के बाद यूपी में भी समान नीति लागू की जाए
प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए है और प्रशासन का कहना है कि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके














