नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोरखपुर से पांडुरंग यात्रा पर नेपाल जा रही एक बस मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है। बस में 40 से अधिक भारतीय सवार थे। हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं अब तक 29 लोगों को बचाया जा चुका है।

पुलिस की तरफ जारी सूचना के अनुसार, 15 लोग बोल पा रहे हैं, बाकियों का इलाज चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र रेग्मी ने बताया कि यात्रियों का सर्च ऑपरेशन जारी है। नदी से बचाव कार्य कर निकाले गए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी तक यात्रियों की पहचान नही हो पाई है।

नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आज करीब 11:30 बजे अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2, ऐनपहारा में यूपी 53 एफटी 7623 बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने इसकी पुष्टि की है। बस पोखरा से काठमांडू की तरफ जा रही थी।

पांडुरंग यात्रा के लिए गोरखपुर के केसरवानी परिवहन की बस से महाराष्ट्र के 110 लोग प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए थे। जिसमें से एक बस नदी में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गई। सूत्रों के अनुसार यात्रा पर निकले शेष लोग वर्तमान में मुंगलिंग नेपाल में रुके हुए हैं।

उपचुनाव को लेकर सपा ने चल दी बड़ी चाल, सपा विधायक Samarpal Singh ने किया बड़ा खुलासा

शेयर करना
Exit mobile version