उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चम्पापुरवा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी राम अवतार ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि राम अवतार घर में नूडल्स बनाए जाने के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने परिवार के लोगों से इस बारे में स्पष्ट रूप से मना किया था।

नूडल्स बनाने को लेकर घर में हुआ विवाद

हालांकि, परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी और नूडल्स बनाने की जिद पर अड़ गए। इस बात को लेकर घर में बहस हो गई, जो धीरे-धीरे तीव्र विवाद में बदल गई। गुस्से और मानसिक तनाव में आकर राम अवतार ने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों से हुआ तीखा विवाद,मौके पर मचा हड़कंप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक मामूली घरेलू विवाद ने एक परिवार से उसका अभिभावक छीन लिया।

RamJi Lal Suman को किया गया नजरबंद !, खुद रामजी लाल ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर लगाए आरोप !

शेयर करना
Exit mobile version