गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता अग्निवेश सिंह को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

दोनो पक्षों के झगड़े में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, इलाज के दौरान अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर SDM, SP साउथ और सीओ पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

मृतक के पिता और छोटे भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के एक युवक सौरभ को भी चोटें आईं हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। इस पूरी घटना ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

Swami Avimukteshwaranand पर लगे आरोपों पर भड़की बनारस की जनता | आशुतोष महाराज को लेकर कही बड़ी बात

शेयर करना
Exit mobile version