उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद के जेल भेज दिया गया है।

पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, ऊधम सिंह नगर जिले के थाना पंतनगर में नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिक बेटी थाना क्षेत्र में एक विद्यालय में 12वीं की छात्र है। कुछ दिन पहले 10 वीं में साथ पढ़ने वाली सहेली ने उसे पार्टी के लिए बुलाया था। अगले दिन वह सहेली के साथ अपने दोस्त के सरकारी आवास में पहुंची। वहां पर पहले से ही सहेली का दोस्त और नीरज नाम का एक युवक मौजूद था। पार्टी के बाद उसके सर में दर्द हुआ तो उसने सहेली से घर जाने की बात कही। लेकिन उसकी सहेली ने उसे यहीं एक कमरे में आराम करने की बात कही। वहीं लगभग एक घंटे तक आराम कर वह घर चली गई।

दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

कुछ दिन बाद आरोपी ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। जब उसने मिलने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने पार्टी वाले दिन की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। जब वह नीरज के पास मिलने के लिए पहुंची तो आरोपी ने अश्लील फोटो दिखा कर उससे शादी करने की बात कही। लेकिन लड़की के मना करने पर आरोपी जबरन उसे दोस्त के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। कई दिनों तक सिलसिला चलने के बाद आरोपी युवक ने शादी से इंकार करते हुए उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। जिसके बाद परिजन की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को थाना इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

'जाति पर  एनकाउंटर के सवाल पर बोले- वरिष्ठ पत्रकार, न्यायिक जांच को लेकर कही ये बात  | The Debate |

शेयर करना
Exit mobile version