दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की आगामी वेब सीरीज ‘Sankalp’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज एक सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर है और इसके जरिए नाना पाटेकर पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे। यह सीरीज 11 मार्च से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

गुरुवार को रिलीज हुए करीब 2 मिनट 2 सेकंड के ट्रेलर में नाना पाटेकर को ‘मा’त साब’ नाम के एक प्रभावशाली शिक्षक के किरदार में दिखाया गया है। ट्रेलर में गुरु और शिष्य के बीच टकराव की कहानी दिखाई गई है, जहां सत्ता, वफादारी और महत्वाकांक्षा के बीच संघर्ष देखने को मिलता है।

वेब सीरीज ‘Sankalp’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर प्रकाश झा ने किया है। यह कहानी चाणक्य-चंद्रगुप्त की ऐतिहासिक कथा से प्रेरित है लेकिन इसे आधुनिक भारत के राजनीतिक परिदृश्य में प्रस्तुत किया गया है। सीरीज में सत्ता, राजनीति और गुरु-शिष्य के रिश्ते की जटिलता को दर्शाया गया है।

इस सीरीज में नाना पाटेकर के अलावा संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सैत और क्रांति प्रकाश झा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को ज्योति देशपांडे ने Jio Studios के लिए और दिशा झा ने PJP Films Productions के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

अपने OTT डेब्यू को लेकर नाना पाटेकर ने कहा कि ‘मा’त साब’ का किरदार निभाना उनके लिए एक नया अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा किरदार है जिसमें खामोशी, संघर्ष और उसके परिणामों की कई परतें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकाश झा के साथ काम करना हमेशा खास होता है क्योंकि वह ऐसी कहानियां बताते हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं।

वहीं निर्देशक और निर्माता प्रकाश झा ने कहा कि कहानी कहना केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। उनके अनुसार ‘Sankalp’ सत्ता, इरादे और उसके परिणामों की गहराई को दिखाने वाली कहानी है, जो दर्शकों पर लंबे समय तक प्रभाव छोड़ सकती है।

यह बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 11 मार्च से Amazon MX Player पर स्ट्रीम की जाएगी।

Chandrashekhar ने Nitish के राज्यसभा फैसले पर साधा निशाना, BJP को जमकर लताड़ा!

शेयर करना
Exit mobile version