नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि सेवा, साहस और करुणा में निहित गौरवशाली नागा संस्कृति की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। उन्होंने कहा, “नागालैंड के लोगों ने कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। आने वाले वर्षों में राज्य समृद्धि और प्रगति के साथ आगे बढ़ता रहे।”1 दिसंबर, 1963 को नागालैंड भारत संघ का 16वां राज्य बन गया। तब से, 1 दिसंबर को प्रतिवर्ष नागालैंड राज्यत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीटीआई
संबंधित आलेख
© 2026 देसी खबर. सर्वाधिकार सुरक्षित।













