बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना, उत्तर प्रदेश में 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस भूमि की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। नवाजुद्दीन अपने परिवार और भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तहसील मुख्यालय स्थित उप निबंधक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने खरीद की प्रक्रिया पूरी की और कागजों पर हस्ताक्षर किए। यह भूमि यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे सात व्यक्तियों से खरीदा गया है।

इस मौके पर अभिनेता ने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्य से भी मुलाकात की। नवाजुद्दीन ने अपने पैतृक क्षेत्र में अपनी जड़ों को और मजबूत किया है, क्योंकि परिवार के पास पहले से भी जमीन थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बुढ़ाना पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसक तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभिनेता के साथ सेल्फी ली और खुशी का इज़हार किया। अभिनेता ने भी अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए और फिर कार में सवार होकर वहां से निकल गए।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान गैंग्स ऑफ वासेपुर, मंटो, बदलापुर, और सेक्रेड गेम्स जैसी फिल्मों से बनाई है।

Budaun News : HPCL के 2 अफसरों की हत्या मामला,SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड किए गए

शेयर करना
Exit mobile version