लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्सिंग क्षेत्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर नर्सिंग की बेटियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं और सभी चयनित अभ्यर्थियों को उन्होंने बधाई दी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नर्सिंग क्षेत्र में 100 प्रतिशत रोजगार की गारंटी है और इसकी मांग देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में केवल 40 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन पिछले 9 वर्षों में यह संख्या बढ़कर 81 हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले चिकित्सा सुविधाएं भगवान भरोसे थीं, लेकिन अब सरकार ने असंभव को संभव कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ योजना पर तेजी से काम हुआ है और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या निजी संस्थानों से अधिक हो गई है।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में 14.28 करोड़ आभा आईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी है। सीएम योगी ने कहा कि पहले हर विभाग में माफिया हावी था और वही सब कुछ तय करता था, लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह बदल चुकी है और जनता का भरोसा सरकार पर बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के चिकित्सा संस्थान अब देश के अन्य राज्यों की भी मदद कर रहे हैं। उन्होंने नर्सिंग छात्रों को सलाह दी कि वे अन्य भाषाओं का भी ज्ञान रखें, जिससे उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

सीएम योगी ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में राज्य सरकार ने 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और अब योग्यता के आधार पर बिना किसी भेदभाव के भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

नर्सिंग में 100% रोजगार की गारंटी, CM YOGI ने दिया नर्सिंग बेटियों को नियुक्ति पत्र |UP NEWS|Lucknow

शेयर करना
Exit mobile version