भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फिटनेस और खेल के प्रति अनुशासन के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन जब बात बेहतरीन फिल्मों की हो, तो वे उसकी सराहना करने में पीछे नहीं हटते। हाल ही में विराट कोहली ने फिल्म “धुरंधर” देखी, जिसे भारतीय फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने निर्देशित किया है। फिल्म के अनुभव से वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे भारतीय सिनेमा का एक अविश्वसनीय अनुभव बताया।

बता दें, विराट कोहली ने अपनी स्टोरी में लिखा, “आज मैंने धुरंधर फिल्म देखी और मैं यह कह सकता हूं कि मैंने भारत में बनी इस तरह की फिल्म आज तक नहीं देखी। चार घंटे की यह फिल्म मेरे भीतर के सभी इमोशंस को जगा गई और मैं पूरी फिल्म के दौरान एक पल के लिए भी अपनी पलकें नहीं झपका सका।” विराट कोहली की इस टिप्पणी से यह साफ है कि आदित्य धर ने एक उत्कृष्ट कृति तैयार किया है।

बता दें, विराट ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी तारीफ की और लिखा, “आदित्य धर, आपकी प्रतिभा और विश्वास आपके द्वारा बनाई गई इस फिल्म में साफ झलकते हैं। आपको सलाम।” इसके अलावा, विराट कोहली की सबसे खास तारीफ फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह के लिए रही। विराट ने रणवीर के अभिनय को “शानदार से भी परे” बताया और कहा, “रणवीर सिंह, आपने इस फिल्म के बाद एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। आपका प्रदर्शन बिल्कुल शानदर था।”

फिल्म “धुरंधर” पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी के एक मिशन और उसकी अनकही गाथाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर ड्रामा में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। चार घंटे की इस फिल्म ने दर्शकों को गहरी भावनाओं और गहन अनुभवों के एक सफर पर ले जाने का वादा किया है।विराट कोहली के इस रिव्यू के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

इस मामले को लेकर Varanasi कोर्ट पहुचे Dhananjay Singh, विधायक Abhay Singh को लेकर कही ये बात!

शेयर करना
Exit mobile version