Worlds Smallest Snake: दुनिया का सबसे छोटा और रहस्यमयी सांप… बारबाडोस थ्रेडस्नेक (Barbados Threadsnake)… 20 साल बाद फिर से नजर आया है। इसे एक इकोलॉजिकल सर्वे के दौरान बारबाडोस द्वीप पर चट्टान के नीचे पाया गया। इस सांप को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में काफी उत्साह है, क्योंकि यह प्रजाति विलुप्त मानी जा रही थी।
धागे जितना पतला, दिखने में खौफनाक
यह सांप मुश्किल से 10 सेंटीमीटर लंबा होता है। इसका शरीर स्पेगेटी धागे जितना पतला है। तो वही हल्की नारंगी धारियों और विशिष्ट स्केल्स की वजह से यह अलग पहचान रखता है। साथ ही दुर्लभता और बनावट इसे थोड़ा डरावना भी बना देती है।
कैसे मिला ये दुर्लभ सांप?
बारबाडोस के पर्यावरण मंत्रालय और संरक्षण संगठन Re:wild द्वारा किए जा रहे सर्वे में यह सांप एक पेड़ की जड़ के नीचे चट्टान में मिला। जस्टिन स्प्रिंगर, जो एक साल से इस सांप को ढूंढ रहे थे, ने खोज के क्षण को “झटका देने वाला और अविश्वसनीय” बताया।
क्यों है यह खोज खास?
बारबाडोस थ्रेडस्नेक को आखिरी बार 20 साल पहले देखा गया था। इसे दुनिया के 4,800 “गायब हो चुके” जीवों की सूची में रखा गया था। इसकी पहचान माइक्रोस्कोप के तहत की गई, जिसमें इसकी विशेष स्केल और रंग की धारियों की पुष्टि हुई।
प्रजनन की अनोखी प्रक्रिया
बारबाडोस थ्रेडस्नेक यौन प्रजनन करता है। इसके अलावा मादा एक बार में सिर्फ एक अंडा देती है। इस प्रक्रिया की वजह से इसकी जनसंख्या बहुत धीरे बढ़ती है।
क्यों है विलुप्ति का खतरा?
बारबाडोस थ्रेडस्नेक का छोटा आकार और गुप्त स्वभाव इसे ढूंढना मुश्किल बनाता है। इसके साथ ही निवास स्थानों की कमी और प्रजनन दर कम होने से यह प्रजाति संकट में रही है।