महाराष्ट्र के मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्माताओं और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ संगठन ने शिकायत में कहा है कि फिल्म के एक पोस्टर में रणवीर सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और कड़ा पहने हुए दिखाया गया है, जो सिख समुदाय के पवित्र प्रतीक माने जाते हैं।

बता दें, आरोप में यह भी कहा गया कि अभिनेता को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए भी दिखाया गया है, जो इस चित्रण से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। यह शिकायत 17 मार्च को मुलुंड पुलिस थाने में दायर की गई थी।

संगठन ने फिल्म के निर्देशक, निर्माता और रणवीर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो विश्व स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी थी।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।

Lucknow से Prayagraj जाते समय Raebareli में Shivpal Yadav का भव्य स्वागत, उमड़ा सपाइयों का सैलाब!

शेयर करना
Exit mobile version